बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में करण देओल और कनिका कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में कनिका का लुक देखकर कई लोगों ने उन्हें पहली नजर में कियारा आडवाणी समझ लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अपने दमदार विषय और स्टार कास्ट को लेकर पहले से ही सुर्खियों में है। फर्स्ट लुक के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
Menu
Start typing to see posts you are looking for.